Rajasthan BSTC Admit Card Release 2025: राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा बीएसटीसी परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड 24 मई को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा का आयोजन राज्य स्तर पर किया जा रहा है जिसका उद्देश्य योग्य प्रारंभिक शिक्षा अध्यापकों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करना है।

Rajasthan BSTC Admit Card Release 2025 कब जारी होगा?
हालांकि विश्वविद्यालय द्वारा पहले एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 25 मई 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 मई को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अब सभी अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और अन्य जरूरी विवरण दर्ज कर आसानी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC परीक्षा 2025 की प्रमुख जानकारी
- परीक्षा तिथि: 1 जून 2025 (रविवार)
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 24 मई 2025
- उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि: 5 जून 2025
- आपत्तियाँ दर्ज करने की तिथि: 5 जून से 9 जून 2025
- फाइनल उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि: 12 जून 2025
- परिणाम घोषित होने की तिथि: 18 जून 2025
- प्रथम काउंसलिंग प्रक्रिया: 18 जून से 24 जून 2025
परीक्षा में क्या-क्या साथ लेकर जाना अनिवार्य है?
- एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि)
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- नीले या काले रंग की पारदर्शी बॉल पेन
ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा समय से 1 घंटा पहले दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी को भी एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Rajasthan BSTC एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
बीएसटीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले VMOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “BSTC Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें।
- “Get Admit Card” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, उसे ध्यानपूर्वक चेक करें।
- अंत मे एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट निकाल लें और परीक्षा में साथ लेकर जाएं।
उमीदवार यहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
निष्कर्ष
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दें। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
अभी जाएं और अपना Rajasthan BSTC Admit Card 2025 डाउनलोड करें।