BSER Board 8th Result Release 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी,यहां देखें पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BSER Board 8th Result Release 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER) ने आज, 26 मई 2025 को 8वीं कक्षा का परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी है। यह परिणाम आज शाम 5:00 बजे आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है।

BSER Board 8th Result Release 2025
BSER Board 8th Result Release 2025

BSER Board 8th Result Release 2025 मुख्य जानकारी

राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 8वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 के बीच संपन्न करवाई गई थीं। प्रदेश भर के हजारों परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में करीब 12.64 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। अब इन सभी छात्रों के लिए उनका परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है।

रिजल्ट जारी होने की जानकारी

रिजल्ट जारी होने की पुष्टि शिक्षा विभाग बीकानेर निदेशालय के निदेशक नरेंद्र कुमार सोनी द्वारा की गई है। साथ ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिणाम जारी कर छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।

मेरिट लिस्ट नहीं होगी जारी

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड ने एक बड़ा बदलाव किया है। अबकी बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। यानी टॉपर्स की सूची सार्वजनिक नहीं की जाएगी। सभी छात्रों का मूल्यांकन ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर किया गया

ग्रेड सिस्टम की जानकारी

  • 0 से 100 अंक: A+ ग्रेड
  • 75 से 89 अंक: A ग्रेड
  • 51 से 74 अंक: B ग्रेड
  • 33 से 50 अंक: C ग्रेड
  • 0 से 32 अंक: E ग्रेड (दोबारा परीक्षा का मौका)

जिन छात्रों को E ग्रेड प्राप्त हुआ है, उनके लिए बोर्ड द्वारा जुलाई 2025 में पुनः परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

BSER Board 8th Result Release 2025 कैसे चैक करें?

  1. सबसे पहले राज शाला दर्पण पोर्टल पर जाएं।
  2. होमपेज पर “8वीं बोर्ड परिणाम 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. “गेट रिजल्ट” पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा।
  6. इसे डाउनलोड कर लें या भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

अभ्यर्थी यहां से रिजल्ट चैक करें सबसे पहले

रिचेकिंग का विकल्प भी उपलब्ध

यदि कोई छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है, तो वह रीचेकिंग फॉर्म भरकर अपनी उत्तर पुस्तिका का दोबारा मूल्यांकन करवा सकता है।

डिसक्लेमर

राजस्थान बोर्ड 8वीं का परिणाम आज शाम को जारी किया जा चुका है। छात्र अपना परिणाम जल्दी से जल्दी चेक करें और यदि कोई त्रुटि नजर आए तो अपने विद्यालय से संपर्क करें। बोर्ड द्वारा ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में भेज दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment