Rajasthan 3rd Grade Recruitment 2025: राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 7759 पदों पर विज्ञापन जारी, आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan 3rd Grade Recruitment 2025: राजस्थान थर्ड ग्रेड अध्यापक भर्ती का 7759 पदों पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया गया है।जिसमे थर्ड ग्रेड स्कूल टीचर के 5636 पद और सेकंड ग्रेड स्कूल टीचर के 2123 पद आवंटित किये गए है।इससे भर्ती मे कुल 7759 पदों पर भर्ती जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 7 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर 2025 तक भरा जाएगा। राजस्थान थर्ड ग्रेड अध्यापक परीक्षा मे रीट मेंस का आयोजन 17 जनवरी से लेकर 21 जनवरी 2026 तक अलग-अलग परीक्षा सेंट्ररो पर किया जाएगा।

Rajasthan 3rd Grade Recruitment 2025
Rajasthan 3rd Grade Recruitment 2025

 

Rajasthan 3rd Grade Recruitment 2025 महत्वपूर्ण खबर

राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 6 नवंबर 2025 को ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया गया है जिसमे थर्ड ग्रेड शिक्षक लेवल प्रथम और लेवल द्वितीय के कुल 7759 पदों पर आयोजीत की जाएगी जिस भी उमीदवार ने रीट की पात्रता परीक्षा पास कर ली है ऐसे उमीदवार एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं अभ्यर्थी भर्ती से सम्बंधित विस्तृत जानकारी निचे आर्टिकल मे उपलब्ध करवा दी गई है।

पदों की संख्या

राजस्थान थर्ड ग्रेड रीट भर्ती 2025 में विषय वाइज पदों की संख्या अलग रखी गई है जिसमे संस्कृत शिक्षा विभाग लेवल प्रथम के लिए 636 पद,और प्रारंभिक शिक्षा विभाग लेवल प्रथम के लिए 5000 पद और संस्कृत शिक्षा विभाग लेवल द्वितीय के लिए 2123 पद आवंटित किये गए है पदों से सम्बंधित विस्तार से जानकारी निचे गए गए नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते है।

आवेदन शुल्क

राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती मे आवेदन शुल्क केटेगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित किया गया है जिसमे सामान्य एवं राजस्थान राज्य से बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 और राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया है और उमीदवारो को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग,एटीएम, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना पड़ेगा।

आयु सीमा

राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उमीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती मे आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान थर्ड ग्रेड स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए उमीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 50% अंकों के साथ 12वीं पास एवं डीएलएड या समकक्ष और रीट लेवल प्रथम पास होना अनिवार्य है राजस्थान सेकंड ग्रेड स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए उमीदवार की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक एवं बीएड या समकक्ष और रीट लेवल द्वितीय पास होना अनिवार्य है।

चयन प्रोसेस

राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा जिसमे लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

Rajasthan 3rd Grade Recruitment 2025 आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करना है।
  • उसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर के ऑप्शन में एडवर्टाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद उमीदवार को थर्ड ग्रेड और सेकंड ग्रेड स्कूल टीचर 2025 के नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ लेना है फिर और अपनी पात्रता को सुनिश्चित करना है।
  • फिर अभ्यर्थी को अपने एसएसओ पोर्टल पर जाना है और यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना है।
  • उसके बाद उमीदवार को रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
  • फिर अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी है।
  • फिर अपने जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर को सही फॉर्मेट मे अपलोड करना हैं।
  • उसके बाद अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत मे आवेदन फॉर्मेट सबमिट करके प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना है।

Important Links

Official WebsiteClick Here
Primary School Teacher Notification 2025REET Mains Level-1st
Upper Primary School Teacher Notification 2025REET Mains Level-2nd
Online ApplyClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “Rajasthan 3rd Grade Recruitment 2025: राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 7759 पदों पर विज्ञापन जारी, आवेदन शुरू”

Leave a Comment