Home Guard Bharti 2025: अगर आपका सपना है कि आप उत्तर प्रदेश होमगार्ड में भर्ती होकर देश सेवा करें, तो आपके लिए एक बहुत ही सुनहरा मौका आने वाला है। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही 44,000 पदों पर होमगार्ड भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी करने जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया की नियमावली तैयार कर ली गई है और अब इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजा जाएगा।

इस लेख में हम आपको यूपी होमगार्ड भर्ती से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे – जैसे कि पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि और अन्य विवरण। अगर आप भी इस बंपर भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
Home Guard Bharti 2025 कितने पद होंगे?
उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के तहत इस बार 44,000 पदों पर होमगार्ड भर्ती की जाएगी। भर्ती को दो चरणों में पूरा किया जाएगा:
- पहला चरण: 22,000 पदों के लिए लिखित परीक्षा करवाई जाएगी।
- दूसरा चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद चयन प्रक्रिया पूरी होगी।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष
- अधिकतम उम्र: 45 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
यूपी होमगार्ड भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के तहत किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
आवेदन कैसे करें? How to Apply
जब भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा, तब उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों के अनुसार आवेदन कर सकेंगे:
- सर्वप्रथम उमीदवार ऑफिशियल वेबसाइट – https://homeguard.up.gov.in पर जाना है।
- फिर “होमगार्ड भर्ती 2025” सेक्शन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और अपनी केटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट कर आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें और अपने पास सुरक्षित रखना है।
निष्कर्ष
यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आ रही है। अगर आप भी इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें। जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, हम आपको सबसे पहले इसकी जानकारी देंगे।
अक्सर भर्ती से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्न
यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन कब आएगा?
संभावना है कि जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद नोटिफिकेशन जून-जुलाई 2025 तक जारी हो सकता है।
भर्ती में कितने पदों पर नियुक्ति होगी?
कुल 44,000 पद, जिसमें पहले चरण में 22,000 पदों भर्ती का आयोजन किया जाएगा।
क्या 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
जी हाँ, 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की उम्र सीमा क्या है?
18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे।
चयन प्रक्रिया में क्या-क्या शामिल है?
लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।