राजस्थान राज्य की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) ने प्रदेश के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19505 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से न केवल सरकारी सेवा का अवसर मिलेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी सुनहरा मौका मिलेगा

Mahila Balvikash Vibhag Recruitment मुख्य जानकारी
कुल पदों की संख्या: 19505
- कार्यकर्ता: 2027 पद
- सहायिका: 17477 पद
आवेदन की प्रक्रिया: पूरी तरह ऑनलाइन
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 20 जून 2025
- अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025
- चयन प्रक्रिया: बिना परीक्षा (मेरिट आधार पर चयन)
उमीदवार की पात्रता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कुछ विशेष पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं:
- लिंग: केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
- निवास: जिस ग्राम, वार्ड या नगरी क्षेत्र के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की निवासी होना अनिवार्य है।
- शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण (हायर सेकेंडरी)।
- आयु सीमा: 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष।
- आवेदन शुल्क: ₹100 + 18% GST के साथ देय।
चयन प्रोसेस
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सही और सटीक जानकारी के साथ आवेदन करना जरूरी है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सर्वप्रथम अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (WCD पोर्टल)।
- फिर आधिकारिक अधिसूचना में दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- उसके बाद “Apply Online” पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- जिसमे व्यक्तिगत जानकारी, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेज को सही फॉर्मेट मे अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन भरने के बाद एक बार पूरा फॉर्म ध्यान से जांचें।
- अंत मे सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रखे।
भर्ती का उदेश्य
इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य राज्य में महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रमों को मजबूती देना है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति से स्थानीय स्तर पर सेवा पहुंच और समाज में सुधार की दिशा में बड़ा योगदान मिलेगा।
महत्वपूर्ण लिंक
1 thought on “Mahila Balvikash Vibhag Recruitment: महिला एवं बाल विकास विभाग के 19505 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी”